कटिहार, जुलाई 25 -- समेली,एक संवाददाता मध्य विद्यालय चकला खैरा का बीडीओ प्रकाश कुमार ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की और उनके संधारण की स्थिति देखी। बीडीओ सीधे कक्षा में पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर उनकी सीखने की क्षमता का आकलन किया। कक्षा दो के विद्यार्थियों से पहाड़ा सुनवाया गया, जबकि कक्षा छह के बच्चों से हिंदी के कठिन शब्द पढ़वाए और उनका उच्चारण कराया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिए, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता जताई।निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दें। यह भी पढ़ें- Lalitpur News:...