सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- सिद्धार्थनगर। जनपद में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय टास्कफोर्स के अधिकारियों के निरीक्षण में 11 परिषदीय विद्यालय बंद मिले। निरीक्षण के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों समेत 65 शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मियों के एक दिन का वेतन व मानदेय बाधित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी संबंधितों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि 21 अगस्त से छह सितंबर के बीच किए गए निरीक्षण में 11 विद्यालय बंद मिले। प्रधानाध्यापक-इंचार्ज प्रधानाध्यापक समेत समस्त विद्यालय स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्...