निरीक्षण में बंद मिले 10 आंगनबाड़ी केंद्र, नोटिस जारी
सिद्धार्थ, मई 14 -- सिद्धार्थनगर। सीडीपीओ मनोज कुमार शुक्ल ने खेसरहा क्षेत्र के 14 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें से 10 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। उन्होंने बंद केंद्रों के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नोटिस जारी किया। सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र हरैया प्रथम, हरैया द्वितीय, मरवटिया बाजार द्वितीय, मरवटिया बाजार तृतीय, टिकुइया, झुडिया बुजुर्ग, मदुआपुर, खेसरहा, छितही व मुड़हरा केंद्र बंद पाए गए। संबंधित आंगनबाड़ी व सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन बाधित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हैदरपुर में आंगनबाड़ी केन्द्र बंद, दो किलोमीटर दूर जाते हैं बच्चे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.