निरीक्षण में निजी स्कूल से बेहतर दिखा मध्य विद्यालय महथा
मधुबनी, जुलाई 1 -- लदनियां,निज संवाददाता। महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण बिहार सरकार पटना से पहुंचे एसी ने किया। निरीक्षण टीम में मधुबनी के एई समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। विद्यालय के कर्मियों ने मिथिला की परम्परानुसार पाग, माला व दोपटा से इन्हें सम्मानित किया। एचएम सह विज्ञान शिक्षक प्रेमनाथ गोसाई ने पदाधिकारियों को विद्यालय, छात्र व शिक्षकों की विशिष्टता से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ-सफाई, शैक्षणिक वातावरण व अनुशासित छात्र को देखकर प्रसन्नता जताई। हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कहा कि कुल मिलाकर यह विद्यालय निजी विद्यालय से बेहतर दिखा। इस अवसर पर शिक्षक अरुण कुमार, भोगेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र कुमार, शिबू महरा, जीबछ कामत, रेणु कुमारी, नीतू कुमारी, सफीना आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.