बाराबंकी, जनवरी 13 -- रामनगर। क्षेत्र के थाल खुर्द स्थित गौआश्रय स्थल का जेईआरईडी मनीष पटेल के निरीक्षण में दो पशु बीमार मिले। बीमार पशुओं का पशु चिकित्सकों ने पहंुचकर इलाज किया। इस दौरान मनीष पटेल ने केयरटेकरों की लापरवाही मानते हुए उन्हें चेतावनी जारी की। साथ ही साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। कहा कि चारा, पानी व भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। तीन माह में 28 पशुओं की जा चुकी है जान: पशु चिकित्सा विभाग की माने तो ब्लॉक के सात गौशालाओं में मिलाकर अब तक करीब 28 पशुओं की मौत हो चुकी है। प्राय: गौशालाओं में पशुओं के चारा, पानी, पोषाहार सहित उचित देखभाल न होने की बातें सामने आती रहती हैं। पशु चिकित्साधिकारी रामनगर की मानें तो रामनगर ब्लॉक की सात गौशालाओं में नवंबर से अब तक करीब अट्ठाइस पशुओं की मौत हो चुकी है। हालांकि पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.