हाथरस, मार्च 11 -- मंगलवार को सीडीओ पीएन दीक्षित ने जिला विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण करके वहां की हकीकत परखी। सीडीओ को दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन रोकने के निर्देश सीडीओ ने दिए। जिला विकास अधिकारी पीएन यादव सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण में कार्यालय की कार्यप्रणाली में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विकास खंड सहपऊ से 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए लेखाकार दिनेशपाल सिंह ने अभी तक ग्रांट रजिस्टर और कैशबुक का चार्ज नहीं सौंपा है। इस पर कार्यालयाध्यक्ष को उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा शैलेष कृष्ण वर्मन की सेवा पुस्तिका में नॉमिनी के रूप में उनकी मां का नाम दर्ज पाया गया, जबकि वे विवाहित हैं। सीडीओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.