भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर । जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप लाल ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक सर्जरी विभाग में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी उपस्थिति काट दी गई। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मरीजों को इलाज कराते हुए देखा। प्राचार्य ने एमआरआइ सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां जांच रिपोर्ट की समस्या समाधान को लेकर चर्चा की गई। इसमें कई मरीजों की पेंडिंग रिपोर्ट का समस्या हल कराया गया। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट जारी कराने के लिए टेंडर हो गया है। इसी माह में रिपोर्ट ऑनलाइन जारी होगी। यह भी पढ़ें- पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन बंद, जवाब तलब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...