उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने निरीक्षण भवन पीडब्ल्यूडी सभागार में 11 पीड़ित महिलाओं की फरियादें सुनीं। निराकरण के लिए संबधित विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। साथ ही जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं और गंदगी मिलने पर उच्चस्तर पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर सात बच्चों को बेबी केयर किट वितरण किया। थाना गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र व जिला कारागार के महिला बन्दी गृह का भी निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...