कन्नौज, अप्रैल 27 -- सौरिख क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर मझिगवां की गौशाला का मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) कन्नौज डॉ.सरदूल सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में टीनशेड के नीचे लगे पंखे और पेड़-पौधों की छाया की व्यवस्था मौसम के हिसाब से ठीक मिली। परिसर में करीब 51 पेड़ पाए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान मुदमंगल सिंह द्वारा कराई गई व्यवस्थाओं को सराहा गया।मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने गौशाला के लिए 10 कुंतल भूसा दान में दिया, जिससे पशुओं के चारे की व्यवस्था बेहतर होने की बात कही गई। इसके बाद ग्राम सचिवालय में गौशाला से जुड़े रजिस्टर और अभिलेख देखे गए, जो सही और अपडेट मिले। यह भी पढ़ें- गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराएं बाद में हुई बैठक में गौशाला के रखरखाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम सचिवालय और मनरेगा पार्क की...