कन्नौज, मार्च 27 -- कन्नौज। जिले में ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच निरीक्षण में एक पेट्रोल पंप की लापरवाही सामने आई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने रैंडम जांच के तहत विभिन्न पंपों का निरीक्षण किया और ईंधन आपूर्ति व स्टॉक की स्थिति परखी। अधिकांश पंपों पर हालात सामान्य मिले, लेकिन कन्नौज मंडी के पास स्थित अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर स्टॉक काफी कम पाया गया। जांच में सामने आया कि पंप संचालक द्वारा समय से इंडेंट और लेखा-जोखा नहीं किया गया, जिसके चलते यह स्थिति बनी। इस पर प्रशासन ने नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि अन्य सभी 82 पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई नियमित बनी हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.