लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- नगर पालिका परिषद द्वारा संकटा देवी मंदिर के पीछे से बैंड मार्केट तक निर्मित सीसी रोड का निर्माण करवाया गया था। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सभासद कुमदेश शंकर शुक्ला के साथ सड़क निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे पाए गए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी खराब मिली। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जेई (सिविल) को निर्देशित किया कि सड़क का पुनः उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराया जाए। पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने बताया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...