निरीक्षण में केंद्राधीक्षक मिले गायब
पटना, जून 24 -- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने नालंदा के किसान कॉलेज सोहसराय और नालंदा कॉलेज का बुधवार को निरीक्षण किया। किसान कॉलेज में परीक्षा चल रही थी, लेकिन इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य (केन्द्राधीक्षक) प्रो. दिवांशु कुमार, बर्सर आनंद शंकर समदर्शी, समाज शास्त्र के डॉ. विजय कुमार और अवधेश कुमार द्विवेदी अनुपस्थित पाए गए। नालंदा कॉलेज में कक्षाएं बंद पाई गईं। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए कॉलेज के प्राचार्य और बर्सर समेत अन्य तीनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चौबीस घंटे के अंदर विश्वविद्यालय को जबाब देने का निर्देश दिया गया है। औचक निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कॉलेज में चल रही यूजी चौथे सेमेस्टर की परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.