कुशीनगर, मार्च 15 -- सेवरही। सीएमओ के निर्देश पर तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार विभाग की टीम ने तमकुहीराज कस्बा के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। लाइफ लाइन हॉस्पिटल तमकुहीराज के संचालन से संबंधित पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने उसे सील कर दिया। वहीं कस्बे में संचालित ओम साईं हॉस्पिटल, अभिराज हॉस्पिटल, बाल गोपाल हॉस्पिटल को मानक के विपरीत संचालन पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जांच के दौरान कस्बे के लवली हॉस्पिटल का ताला बंद मिलने पर उसकी निगरानी के लिए टीम सक्रिय रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि ताला बंद कर फरार चल रहे निजी अस्पताल संचालकों की निगरानी की जा रही है। किसी भी दशा में मानक के विपरीत निजी अस्पतालों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.