अल्मोड़ा, जनवरी 23 -- सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत शुक्रवार को बसोली और सोमेश्वर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इसमें आठ मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिली। सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा व ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी ने बसोली व सोमेश्वर के मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक्सपायर्ड दवाईयों की जांच की और मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए। इसमें कई मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी दवाइयां मिली। वहीं, कुछ में एक्सपायरी बॉक्स नियमानुसार नहीं बनाए गए थे। कैश मेमो भी मैंटेन नहीं किए जा रहे थे। साथ ही सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी नहीं दिखाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.