सुपौल, मई 3 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता बसंतपुर प्रखंड के आठ निजी विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीते माह में एसएसए डीपीओ प्रवीण कुमार द्वारा बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न निजी स्कुलों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान प्रखंड क्षेत्र के 8 निजी स्कुलों में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद संबंधित विद्यालयों से एक माह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीपीओ ने बताया कि बसंतपुर प्रखंड के मिल्ली मॉडल एकेडमी, मिल्लत एकेडमी वीरपुर, फोर स्टार पब्लिक स्कूल, अबू बकर मेमोरियल स्कूल, न्यू ओंकार स्कूल, जिया एजुकेशन एकेडमी और मिथिला पब्लिक स्कूलों पर कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व विशिष्ट शिक्षक हुए निलंबित जांच के दौरान पाया गया कि इन विद्यालयों के नामांक...