रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) प्रारंभिक शिक्षा ने निरीक्षण के दौरान सितारगंज और बाजपुर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है। इसमें से एक को उप शिक्षा अधिकारी, खटीमा और दूसरे को काशीपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। डीईओ हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने 28 मार्च 2026 को विकासखंड सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय औदली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक विद्यालय के समय में ही विभिन्न कार्यों के लिए अनुपस्थित पाए गए। हालांकि उनके बाहर जाने का उल्लेख आवागमन पंजिका में दर्ज था, लेकिन यह स्थिति शिक्षण कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- बीएसए ने तीन प्रधानाध्यापकों समेत छह का वेतन रोका विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजप...