मेरठ, फरवरी 14 -- सरधना। नगर में विकास कार्यों की रफ्तार और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पालिका ईओ दीपिका शुक्ला अपनी टीम के साथ नगर में निकली। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर वहां चल रहे नाला निर्माण कार्य, सफाई अभियान और प्रस्तावित शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ईओ ने नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता व गति को परखा। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरा होना चाहिए, ताकि नगरवासियों को जलभराव या गंदगी जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और मोहल्लों में नियमित सफाई सुनिश्चित हो और कूड़ा उठान में किसी प्रकार की लापरवाही न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.