सीवान, अक्टूबर 1 -- दरौंदा। डीआरएम आशीष जैन के संभावित निरीक्षण को लेकर बुधवार को दरौंदा जंक्शन पर विशेष सतर्कता रही। डीआरएम की स्पेशल ट्रेन दो बार जंक्शन पहुंची, लेकिन दोनों बार वे निरीक्षण के लिए स्टेशन पर नहीं उतरे। स्पेशल ट्रेन सुबह करीब 10 बजे दारौंदा जंक्शन पहुंची और दो मिनट बाद महाराजगंज की ओर रवाना हो गई। पुनः महाराजगंज से दोपहर 1:12 बजे ट्रेन दरौंदा जंक्शन पहुंची। करीब दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन सीवान की ओर रवाना हो गई। दोनों अवसरों पर डीआरएम के स्टेशन पर उतरकर निरीक्षण करने की सूचना नहीं मिली। डीआरएम के संभावित आगमन को लेकर जंक्शन परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News महाराजगंज स्टेशन पर व बसंतपुर हॉल्ट पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं परिसर में वाहनों का अनावश्यक ठहराव नहीं रहा। स्टे...