कन्नौज, फरवरी 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रामकृपाल चौधरी के आगामी निरीक्षण को लेकर ब्लॉक स्तर के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद हो गए हैं। 17 फरवरी को प्रस्तावित इस निरीक्षण की तैयारी में सभी विभागाध्यक्ष और कर्मचारी जुटे हुए हैं। अधूरे अभिलेखों को पूर्ण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि कोई भी कमी न रह जाए। बीडीओ दीपांकर आर्य ने बताया कि सीडीओ का निरीक्षण 17 फरवरी को निर्धारित है। इसके मद्देनजर उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ब्लॉक कार्यालय की सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दुरुस्त किया जाए। अभिलेखों की जांच, फाइलों का अद्यतनकरण, विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करना और संबंधित दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से रखना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.