निरीक्षण के बाद कस्तूरबा की शिक्षिकाओं का सम्मान
प्रयागराज, अप्रैल 30 -- डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दांदूपुर चाका का गुरुवार को औचक निरीक्षण कर बालिकाओं के शैक्षिक स्तर तथा छात्रावास की सुविधाओं का आकलन किया। विद्यालय की वार्डन रेखा पटेल ने बताया कि चार वर्षों से खान एकेडमी का कार्यक्रम संचालित है जिसके माध्यम से बालिकाएं गणित एवं विज्ञान का अभ्यास वीडियो के माध्यम से करती हैं। डायट प्राचार्य ने बालिकाओं, वार्डन और शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपासना कुशवाहा, रमा मिश्रा, पूनम शर्मा, अंकिता सिंह उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.