जहानाबाद, मार्च 11 -- जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने मखदुमपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च विद्यालय धराउत, मध्य विद्यालय प्रभातनगर और प्राथमिक विद्यालय विशुनगंज का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की व्यवस्था में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूलों में साफ-सफाई की कमी, शैक्षणिक गुणवत्ता में गिरावट, प्रधानमंत्री पोषण योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही देखने को मिली। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए सरस्वती कुमारी ने संबंधित कर्मियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की और दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर अविलंब अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया।यह भी कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.