गोंडा, मई 15 -- गोण्डा, संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विकास खंड मनकापुर, बभनजोत और छपिया क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बभनजोत के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उन्होंने छात्रों के साथ भोजन करके उसकी गुणवत्ता परखी। साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए। बीएसए अमित कुमार सिंह ने विद्यालयों में साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन, बच्चों की उपस्थिति एवं पठन- पाठन की स्थिति का अवलोकन किया। बभनजोत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में बीएसए ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं और समस्याओं के बारे में बातचीत कर उनका हालचाल जाना। बीएसए ने शिक्...