निरीक्षण के दौरान बीईओ ने बच्चों संग बैठकर किया भोजन
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- खंड शिक्षा अधिकारी कांट नीरज शुक्ला ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय जाजलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर मध्याह्न भोजन किया और विद्यालय में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने उनके सवालों के संतोषजनक उत्तर दिए। विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण कार्य से संतुष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने का आह्वान करते हुए कहा कि बेहतर प्रयासों से बेसिक शिक्षा विभाग की छवि मजबूत होगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव, ग्राम प्रधान श्याम कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: प्रधानाध्यापक से अभद्रता करने वाले पर केस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.