पूर्णिया, मई 5 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। आगामी पंचायत सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चांदी पंचायत भवन पहुंचकर प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयारियों में लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ किशोर कुणाल को फटकार लगायी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि शिविर स्थल पर पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी है। इसके साथ ही शिविर में मौजूद जनगणना प्रगणकों के पास परिचय पत्र (आईडी कार्ड) नहीं होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर जवाब-तलब किया। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि शाम तक सभी कमियों को दूर कर विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के समय वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित कई लाभुक अपन...