पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। निरीक्षण के दौरान गायब दो एसआई को एसपी स्वीटी सहरावत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई केहाट थाना के एसआई अनिल कुमार दास एवं इसी थाना के एसआई सियाराज पर हुई है। कार्रवाई की पुष्टि एसपी ने की है। बताया गया समाहरणालय के महानंदा सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी के बाद एसपी केहाट थाना पहुंची। वहां उन्होंने थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटना की समीक्षा की। घंटे भर से ऊपर उन्होंने थाना में समीक्षा की। उन्होंने थाना में दर्ज बाइक चोरी के केसों का अवलोकन किया एवं एक- एक आईओ से इसमें प्रगति के बावत जानकारी ली। बाइक चोरी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। आरोप है कि इस दौरान दोनों एसआई गायब थे। जिसे एसपी ने गंभीरता से लिया।

हिंदी हि...