सोनभद्र, अप्रैल 8 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। खंड विकास अधिकारी कोन जितेन्द्र नाथ दुबे ने बुधवार को ग्राम पंचायत नकतवार का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में गंदगी देख भड़क उठे। उन्होंने पंचायत सहायक को फटकार लगाई। वहीं सीसी रोड के किनारे मिट्टी डालने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र नाथ दुबे बुधवार को ग्राम पंचायत नकतवार पहुंचे। इस दौरान पंचायत भवन तक मनरेगा से बनी सीसी सड़क के निर्माण का निरीक्षण किया। रोजगार सेवक को सड़क के किनारे मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए गए। पंचायत भवन पहुंचने पर परिसर में गंदगी देख बीडीओ नाराज हो गए। उन्होंने पंचायत सहायक सुनील कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कार्यालय की साफ-सफाई व अभिलेखों का रखरखाव पंचायत सहायक की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने ग्राम प्रधान से विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.