निरीक्षण के दौरान कई जगह मिले अधूरे काम, जल्द पूरा करने के आदेश
बरेली, मई 13 -- स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को परखने और शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सुभाषनगर वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में साफ सफाई की स्थिति, निर्माणाधीन सड़कों और नाला निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने और सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कार्य पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने कई स्थानों पर कार्य अधूरा पाया, जिसे उन्होंने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा। यह भी पढ़ें- अपर नगर आयुक्तों को जोनवार नाला निरीक्षण की जिम्मेदारी अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.