बरेली, अगस्त 22 -- बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए निरीक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की पहल की है। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) केवल विद्यालयों का निरीक्षण ही नहीं करेंगे, बल्कि कक्षा में बच्चों को पढ़ाकर उनकी शैक्षिक स्थिति को भी परखेंगे। अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक घंटा प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। ‎बीएसए डॉ. विनीता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि शिक्षण के बाद अधिकारी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता या अभिभावकों से संवाद भी करेंगे। यह भी पढ़ें- 160 पदों पर ईसीसी एजुकेटर ने किया ज्वाइन, अब उपस्थिति पर रहेगी निगरानी इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, शैक्षिक गुणवत्ता और नियमित उपस्थिति...