गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को रमना प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सरकारी कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यसंस्कृति, समयपालन और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उसपर उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन/मानदेय रोकने का निर्देश दिया निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सौंपे गए कार्यों का निष्...