बगहा, मार्च 21 -- मैनाटाड़। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने मानपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर एवं आवासीय बैरकों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अपराध से जुड़े विभिन्न पंजी अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी आदि में दर्ज प्रविष्टियों का भी गहन अवलोकन किया। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही। एसपी ने थाना परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । मौके पर डीएसपी जयप्रकाश सिंह,मैनाटाड़ थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सन्नी दयाल, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, मानपुर एसएचओ संजय कुमार आदि मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.