महोबा, अप्रैल 2 -- महोबा, संवाददाता। शहर के परमानंद तिराहा से झलकारी बाई तिराहा तक फोनलेन सड़क निर्माण के कार्य का डीएम ने निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाई जाए। गुरुवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने परमानंद तिराहा से झलकारी बाई तिराहा तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बता दें कि यह सड़क लंबे समय से अधर में लटकी है। पिछले दिनों भूमि पूजन के बाद सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत कराई गई। विद्युत िवभाग के द्वारा पोल शिफ्टिंग का काम कराया जा रहा है। एसडीओ विद्युत राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्य कराया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विकास जौहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि परमानंद तिराहा से लगभग 1400 मीटर लंबाई में चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.