बक्सर, अप्रैल 24 -- चौसा। एडीएम अरुण कुमार शुक्रवार को महर्षि च्यवन कॉलेज में आयोजित ग्रामीण विकास सलाहकार समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद सीधे अंचल कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए विभिन्न संचिकाओं की जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने लंबित पड़े दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, एलपीसी और भू मापी इत्यादि कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी कार्यों को अपडेट करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का भी अवलोकन किया। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रभारी सीओ उद्धव मिश्रा और अन्य लोग थे। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...