आगरा, दिसम्बर 22 -- जनपद न्यायाधीश रामेश्वर एवं डीएम प्रणय सिंह द्वारा सोमवार को जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बन्दियों से मुलाकात कर खाने की गुणवत्ता, चिकित्सीय व्यवस्था, प्रतिदिन साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, इत्यादि का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बन्दियों द्वारा बताया गया कि यहां पर उचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाती है। कारागार परिसर में बने चिकित्सालय का निरीक्षण कर भर्ती बंदी मरीजों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा इलाज के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात मैडिसन स्टॉक रूम का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया। निरीक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा सिंह, अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार, एएसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.