निरीक्षण कर एसपी ने की यातायात व्यवस्था की समीक्षा
जहानाबाद, जून 15 -- जहानाबाद। एसपी अपराजित लोहान ने सोमवार को जहानाबाद यातायात थाना का विधिवत निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी एवं सभी संबंधित अनुसंधानकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। एसपी ने थाने के अभिलेखों, कार्यप्रणाली और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विधि - व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा थाने के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए वहां मौजूद अन्य पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फोटो- 15 जून जेहाना- 15 कैप्शन- शहर स्थित यातायात थाने का सोमवार को निरीक्षण करते एसपी अपराजित लोहान।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.