बाराबंकी, मई 12 -- बाराबंकी, संवाददाता। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या डॉ. बीके चौहान मंगलवार को जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहंुचे। अस्पताल में मिली खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल में एम्बुलेंस के इंतजार में बैठी प्रसूता की शिकायत पर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे घर भेजवाया। जिला अस्पताल में कई जगहों पर गंदगी मिली। यहां तक वह ओटी का निरीक्षण करने पहुंचे तो गेट बंद मिला। सीएमएस ने फोन कर गेट खोलवाया तब वह अंदर पहुंचे। अपर निदेशक डॉ. बीके चौहान सबसे पहले जिला महिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार साथ वह ओपीडी, पंजीकरण कक्ष का हाल देखा। मरीजों की लाइन लगी देख उनसे संवाद किया। मरीजों ने भीड़ के चलते देर में नंबर आने की बात कही। पैथोलॉजी में कर्मचारी ब्ल्ॉड जांच करते दिखे। न...