दुमका, मार्च 11 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया बीडीओ अजफर हसनैन बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बास्कीडीह पंचायत का दौरा करते हुए विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किए। इस अवसर बपर बीडीओ आंगनबाड़ी केंद्र बास्कीडीह का निरीक्षण के क्रम में सेविका के अलावे अन्य कोई कर्मी उपस्थित नही था। वहीं केंद्र में नामांकित 26 बच्चों में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं पाया गया। पिछले तीन दिनों से बच्चों की उपस्थिति नहीं बनाया गया था। सेविका कविता कुमारी ने बताया सहायिका पिछले एक वर्ष से केंद्र नहीं आ रहे है। जबकि पोषण सखी का पद रिक्त है। इसपर बीडीओ ने तीन दिनों का मध्याह्न भोजन सहित नास्ता का भौचर नहीं बनाने का निर्देश दिया।वही आंगनबाड़ी केंद्र बाराटांड़, जोगीडीह एवं बरमसिया 2 में सेविका अनुपस्थित मिली। बरमसिया 2 केंद्र में तीन दिनों से बच्चों का उपस्थिति नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.