बिजनौर, अप्रैल 22 -- बिजनौर। ​जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भविष्य में हीटवेव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी विभाग में 10 बेड का एक विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी ने सीएमएस के साथ इस वार्ड का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। ​जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रतीक किशोर ने अस्पताल पहुंचकर वार्ड का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि वार्ड को गर्मी से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान वार्ड में एयर कंडीशनर (एसी) और बेहतर कूलिंग की व्यवस्था की गई है। खिड़कियों पर मोटे पर्दे और ...