निरीक्षण: बच्चों संग बैठकर सीडीओ ने किया भोजन
शाहजहांपुर, मई 20 -- ददरौल। विकास खंड भावलखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय अटलसिया का मंगलवार को सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। सीडीओ ने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई का स्तर भी परखा, जिसमें उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिए। साथ ही समाचार पत्र उपलब्ध कराने और पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- बीईओ ने यूपीएस बिथरी का किया औचक निरीक्षण यह भी पढ़ें- निरीक्षण में स्कूल में मिलीं खामियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.