मोतिहारी, मई 9 -- मोतिहारी, हिप्र। कलेक्ट्रेट स्थित पालनाघर का डीएम सौरभ जोरवाल ने निरीक्षण कियसा। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों के बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेना था। ​पालनाघर के बच्चों के खेलने के क्षेत्र एवं मनोरंजन के लिए उपलब्ध साधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद टूटे हुए खिलौनों को बदलने का निर्देश दिया। ​ डीएम ने निर्देश दिया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करें। उन्होंने फर्श पर बिछाए गए मैट और बिजली के उपकरणों की सुरक्षा जांच नियमित रूप से करने का निर्देश दिया। परिसर को संक्रमण मुक्त रखने के लिए विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए। ​निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां मौजूद बच्चों और उनकी देखभाल के लिए तैनात क्रेच वर्कर व हेल्पर से ...