निरीक्षण: आयोग के सदस्य को गोशाला में पांच गोवंश मिले बीमार
बिजनौर, जुलाई 8 -- उप्र गौसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने नुमाइश ग्राउंड स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंश को गुड़ खिलाकर उनका स्नेहपूर्वक पूजन एवं माल्यार्पण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 218 गौवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 24 नर एवं 194 मादा गौवंश शामिल हैं। निरीक्षण में 05 गौवंश अस्वस्थ, बीमार पाए गए। सदस्य ने पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी बीमार पशुओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक आवश्यक दवाइयों एवं देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। यह भी पढ़ें- गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल- महेश कुमार साथ ही गोशाला में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर अन्य गोवंशों को भी बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.