अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर ने मंगलवार को एक निरीक्षक समेत दो को निलंबित कर दिया। वहीं एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। कार्रवाई के दायरे में आये पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है। पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही और काम में मनमानी के कारण एसएसपी ने निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार और कम्प्यूटर ऑपरेटर रवि यादव थाना साइबर क्राइम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। वहीं इनायतनगर थाने के बारुन बाजार पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.