निराश्रित श्वानों के लिए तीन डॉग कैचिंग वाहन खरीदें
गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित श्वानों को पकड़ने के लिए तीन डॉग कैचिंग वाहनों की नगर निगम ने खरीद की है। इनमें से दो वाहन 15वें वित्त आयोग के तहत धनराशि से और एक वाहन गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) से प्राप्त बजट के माध्यम से खरीदा गया है।
वाहनों की लागत अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि महिंद्रा कंपनी के बोलेरो मैक्स मॉडल के कुल तीन डॉग कैचिंग वाहनों की खरीद लगभग 33 लाख रुपये की लागत खरीदे गए हैं। इन वाहनों के संचालन से शहर में निराश्रित श्वानों के नियंत्रण एवं पशु प्रबंधन कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। वर्तमान में सिर्फ एक पुराने मैजिक वाहन को डॉग कैचिंग वाहन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था जो अक्सर खराब हो जाता था। जिससे रेस्क्यू और कैचिंग काम प्रभावित होता था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.