चित्रकूट, अगस्त 1 -- चित्रकूट। निराश्रित बच्ची को डीएम पुलकित गर्ग की मौजूदगी में नया परिवार मिल गया। जिले में दूसरी बार विधिक दत्तक-ग्रहण प्रक्रिया पूरी करने के साथ दंपति ने बच्ची को गोद लिया। दंपति ने वर्ष 2022 में गोद लेने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया था। वह लगातार चार साल इंतजार करते रहे। इसके बाद उनका नंबर आया। बच्ची को गोद लेने के बाद अब उनके आंगन में भी किलकारी गूंजेगी। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह, प्रशांत, विशेषीकृत राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई अधीक्षक कमलेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...