चम्पावत, अप्रैल 3 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने निराश्रित पशुओं को सड़क और अन्य संस्थानों में जाने से रोकने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के रिट पिटीशन के अनुपालन में डीएम ने ये निर्देश दिए। उन्होंने एनएच, लोनिवि व अन्य संबंधित एजेंसियों को पशुओं को सड़क से हटाने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। पशुपालन, जिला पंचायत और निकायों को पशु छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सरकारी और निजी चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में एआरवी उपलब्ध कराने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.