हरिद्वार, जनवरी 4 -- निराश्रित पशुओं को शेल्टर होम भेजने के आदेश के विरोध में देवभूमि बधिर एसोसिएशन के बैनर तले पशु प्रेमियों ने चंद्राचार्य चौक से ऋषिकुल तिराहे तक पैदल मार्च निकाला। प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने कहा कि निराश्रित पशुओं को भी जीने का अधिकार है। उनको जबरन शेल्टर होम भेजना अमानवीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि शेल्टर होम में पशुओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता। पशु बोल नहीं सकते, लेकिन वे सब-कुछ समझते हैं। यह आदेश पूरी तरह गलत है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। संदीप अरोड़ा ने कहा कि आजादी से जीने का अधिकार इंसान और पशु, दोनों को है। सरकार निराश्रित पशुओं की विरोधी बनती जा रही है। इस प्रदर्शन में हिमानी मेहता, सरदार मोंटू सिंह, देव शर्मा, सत्यदेव राठी, विवेक केशवानी, ऋषभ गुप्ता, मनोज त्रिपाठी, सुंदरलाल गौतम, अशेष अरोड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.