निराश्रित पशुओं के लिए भंडारे का हुआ आयोजन
अयोध्या, मई 24 -- अयोध्या, संवाददाता। पशुओं के प्रति करुणा, सह-अस्तित्व एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रज्ञा गुप्ता द्वारा संचालित वाइस फोर चेंज के तत्वावधान में निराश्रित एवं जरूरतमंद पशुओं के लिए एक विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान गायों, कुत्तों, बंदरों तथा अन्य जरूरतमंद पशुओं को भोजन उपलब्ध कराया गया। आयोजक ने बताया कि मनुष्य को किसी न किसी रूप में भोजन उपलब्ध हो ही जाता है, किंतु बड़ी संख्या में ऐसे पशु हैं जो प्रतिदिन भूख, प्यास और उपेक्षा का सामना करते हैं। इसी सोच के साथ इस भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि समाज का ध्यान उन मूक प्राणियों की ओर भी आकर्षित हो सके जो स्वयं अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकते।
भंडारे में भोजन कद्दू ,खीरा, टमाटर, तरबूज, खरबूजा केला इत्यादि परोसा गया
भंडारे का उद्देश्य भंडारे में पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.