मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी और सुभाष नगर में निराश्रित कुत्तों व बंदरों को जबरन विस्थापित करने की मांग का जीव प्रेमियों ने कड़ा विरोध किया है। अर्जुन फाउंडेशन ने इस संबंध में सभासद को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया कि पशुओं के प्रति मानवीय और संवैधानिक दृष्टिकोण अपनाना अनिवार्य है।हाल ही में बंदर भगाते समय हुई जुगल किशोर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए फाउंडेशन ने कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर पशुओं के साथ तालमेल के अभाव में होती हैं। संस्था ने चेतावनी दी कि पशु जन्म नियंत्रण नियम 2023 के विरुद्ध जाकर जीवों को हटाना स्वीकार्य नहीं होगा। कुत्तों की संख्या नियंत्रण हेतु नसबंदी कर उन्हें वापस उसी क्षेत्र में छोड़ना कानूनी प्रावधान है। बंदरों को भी अनुभवी कैचर द्वारा सुरक्षित वन्य क्षेत्रों में ही छोड़ा जाए। नियमों का उल्लंघन होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.