गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सिटी हीट एक्शन प्लान के तहत निरंतर बढ़ते तापमान के बीच निराश्रित गोवंश और कुत्तों को राहत देने के लिए नगर निगम प्रशासन काहा उपवन गोशाला एवं एबीसी सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। ताकि निराश्रित बेजुबान गोवंश एवं कुत्तों को लू और तपिश से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- गोशालाओं में सीसीटीवी करें सक्रिय, चारे की न हो कमीकान्हा उपवन गोशाला में राहत उपाय कान्हा उपवन नगर स्थित, कान्हा उपवन गोशाला में 150 मादा और 850 नर निराश्रित गोवंश शरण लिए हुए हैं। इन कान्हा उपवन गोशाला के निराश्रित गोवंश को राहत पहुंचाने के लिए यहां पांच शेडों में मिस्ट फागर लगाए जाएंगे। ये फागर गर्म हवा को ठंडी फुहार में बदलकर वातावरण को संतुलित करेंगे, जिससे गोवंश को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.