कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कौशाम्बी के ग्राम पंचायत भखंदा में सोमवार को बीडीओ सुरेश कुमार राय के नेतृत्व में ग्राम प्रधान बीनू सिंह ने कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कराया। इस दौरान गांव के 255 गरीब, असहाय, निराश्रित, दिव्यांगजनों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की सती देवी, बुधराम सरोज, राम रति, फूलरानी, महफूज, अजय सिंह समेत 255 लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए कम्बल मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि असहायों, गरीबों व निराश्रित को ठंड से बचाव के लिए शासन द्वारा कम्बल वितरण कराया जा रहा है। इस कार्य में ग्राम प्रधान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे कार्य के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.