सिमडेगा, अप्रैल 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले भर में प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का पावन पर्व ईस्टर रविवार को हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के बीच मनाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न चर्चों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में आरसी धर्मावलंबी शामिल होकर प्रभु की आराधना की। वहीं जीईएल मतावलंबियों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ईस्टर की पूर्व संध्या पर शनिवार की रात संत अन्ना महागिरजाघर सामटोली में पास्का जागरण का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान की अगुवाई सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बारवा ने की। उनके साथ विजी सह पल्ली पुरोहित फा इग्नासियुस टेटे, संत मेरिज के रेक्टर फा पियूस खलखो, फा किशोर लकड़ा सहित कई पुरोहितगण उनके सहयोगी के रूप में उपस्थित थे। मौके पर बिशप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.